{"_id":"5c5737afbdec2211a00c7a2d","slug":"31549219759-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, चार लोग घायल
सिखेड़ा। गांव भंडूरा में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सिखेड़ा के गांव भंडूरा निवासी सरफराज के घर के पास सरकारी जमीन है, जिसमें मोहल्ले के लोग कूड़ा डालते हैं। रविवार की सुबह जब सरफराज के पड़ोसी मुस्तफा ने कूड़ा फेंका, तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है मुस्तफा पक्ष के लोगों ने गालीगलौज करते हुए लाठी डंडों से सरफराज पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ। पथराव होने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों से सरफराज, प्रवेश, जावेद और शमशाद घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव के जिम्मेदरा लोगों द्वारा दोनों पक्षों में फैसला कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।