फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बंधक बनाए गए नाबालिग मजदूर मुक्त कराए

बंधक बनाए गए नाबालिग मजदूर मुक्त कराए

Sun, 02 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाए गए नाबालिग मजदूर मुक्त कराए
बंधक बनाए नाबालिग मजदूर मुक्त कराए
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। बुड़ीना कलां में किसान के यहां बंधक बनाकर रखे गए तीन नाबालिग मजदूरों को पुलिस ने मुक्त करा लिया। तीनों मजदूर मध्य प्रदेश के सिंधौली जिले के रहने वाले थे, जिनसे किसान के यहां जबरन बंधुआ मजदूरी कराई जा रही थी।

थाना पुलिस को डीजीपी ऑफिस से क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां में एक किसान के यहां मध्य प्रदेश के सिंधौली जिले के तीन किशोरों को बंधक बनाकर उनसे बंधुआ मजदूरी कराए जाने की जानकारी देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस पर एसओ सूबे सिंह ने टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में पहुंचकर उक्त किसान के कब्जे से तीनों बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराकर सीडब्ल्यूसी के सामने उनके बयान दर्ज कराए। मजदूरों के अनुसार करीब एक माह पूर्व ठेकेदार बाबूराज उन्हें यहां छोड़कर गया था, जिसके बाद से किसान द्वारा उनसे खेतों में जबरन काम कराया जा रहा था। एसआई विजयपाल अत्री ने बताया कि तनों मजदूरों को बंधनमुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed