{"_id":"5b103d614f1c1ba06e8b5a54","slug":"31527790945-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूपों से दर्जनों मोटर चोरी, किसानों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूपों से दर्जनों मोटर चोरी, किसानों में रोष
Updated Thu, 31 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूपों से कई मोटर चोरी, किसानों में रोष
जानसठ। गांव नगला चड़ाव में बुधवार की रात को जंगल से नलकूपों से बिजली मोटर का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को गांव नंगला चड़ाव के गांव बरसायच, अहमदगढ़, निठारी व सादपुर आदि गांव के किसानों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अहमदगढ़ निवासी गोपाल सिंह और वैभव के खेत नंगला चड़ाव के जंगल में है। बुधवार की रात में चोरों ने उनके नलकूपों के ताले तोड़कर बिजली मोटर, स्टार्टर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। किसानों ने तहरीर देते हुए बताया कि बीते एक माह में जंगल में चोरों के आतंक के चलते दर्जनों किसानों की नलकूपों के ताले तोड़क़र बिजली मोटर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए गए हैं। मकसूदाबाद निवासी बिटटू ठाकुर व लक्ष्मण, अहमदगढ़ निवासी नरेंद्र, नरेश व नीतू सिंह सादपुर गांव निवासी महिपाल व उमेश समेत करीब एक दर्जन से अधिक किसानों की नलकूपों के बिजली मोटर चोरी हो चुके हैं।