{"_id":"5b103d604f1c1b986e8b5a31","slug":"31527790944-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर फायरिंग, बाल बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान पर फायरिंग, बाल बाल बचा
Updated Thu, 31 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव दक्षिणी घटायन निवासी किसान चरण सिंह पुत्र भोपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात वह अपने खेत में पानी चलाने गया था। इसी दौरान गांव निवासी युवक ने उसे पानी चलाने से मना किया। विरोध करने पर युवक ने उसके ऊपर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। मगर, वह बाल बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास खेतों में पानी चला रहे किसानों को आता देख कर युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चोरों ने लोहा चुराया
जानसठ। गांव तालड़ा निवासी शारिक फरीदी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बिजलीघर के सामने लोहे के सामान बेचने की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने उसकी दुकान के सामने पड़ा हुआ लोहा चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक सवार दो चोरों की फोटो कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से चोरों को पकड़ने की मांग की है।