फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कोल्हू संचालक किसानों को बकाया लेकर फरार, थाने पर पहुंचे पीड़ित

कोल्हू संचालक किसानों को बकाया लेकर फरार, थाने पर पहुंचे पीड़ित

Wed, 18 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कोल्हू संचालक किसानों को बकाया  लेकर फरार, थाने पर पहुंचे पीड़ित
कोल्हू संचालक किसानों का बकाया लेकर फरार
विज्ञापन

पुरकाजी। मेरठ जनपद के किसानों ने थाने पहुंचकर पुलिस से कस्बा निवासी कोल्हू संचालक से गन्ने का बकाया पैसा दिलाने की मांग की।
कस्बा निवासी दो लोगों ने कुछ समय पूर्व जनपद मेरठ के कस्बा हस्तिनापुर में कोल्हू चलाया था। आरोप है कि कोल्हू संचालक वहां से दर्जनों किसानों का गन्ने का करीब सात लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। मंगलवार को पीड़ित किसान शीशपाल, नरेश कुमार, रफल सिंह आदि शिकायती पत्र को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस से कोल्हू सचालकों से गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने संबंधित थाने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद ही कार्रवाही का आश्वासन दिया है।

बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे अभिभावक
पुरकाजी। कस्बे के विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत हुई मीटिंग में नगर पंचायत चेयरमैन ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन

कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों की मीटिंग बुलाई गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि आपके बच्चों की पढ़ाई में प्रदेश सरकार द्वारा ड्रेस व कापी किताबें, मिड डे मील आदि जैसी अनेकों सुविधाऐं दी जा रही हैं। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने अभिभावकों से अपने 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। इस दौरान इरशाद फरीदी, खुर्रम सभासद, नदीम कुरैशी, मौहम्मद सुलेमान, हाफिज मोहसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed