फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसों में महिला समेत पांच की मौत

सड़क हादसों में महिला समेत पांच की मौत

Sun, 04 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत पांच की मौत
मुजफ्फरनगर। जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। छपार में हाईवे पर हुई दुर्घटना में जयभगवानपुर गांव के दो युवक की मौत होने से गांव में शोक छा गया। वहीं नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भी महिला और युवक की मौत हुई। जबकि सिखेड़ा के मिर्जा टिल्ला गांव में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला श्रमिक को कार ने कुचला
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में कार की चपेट में आकर कुचलने से महिला श्रमिक की मौत हो गई। भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल के समीप निर्माणाधीन कालोनी में पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के गांव होदीनाथ गजौल निवासी केशव पुत्र मोतीलाल परिजनों के साथ रह रहा है। उसकी पत्नी लक्की (35) होली के दिन कालोनी से बाहर सड़क पार कर कुछ सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान भोपा बाईपास की ओर से आर एक कार ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर नई मंडी पुलिस ने मौके पर जाकर महिला को उठा कर जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति की ओर फोरच्यूनर कार चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन ही हाईवे की डिवाइडर से बाइक के टकराने से गुड़गांव के युवक की मौत हो गई। हरियाणा के गुड़गांव के नत्थुपुरा निवासी निखिलेश मोहंतो पुत्र सुरेंद्र प्रकाश प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने साथियों के साथ बाइक द्वारा हरिद्वार टूर पर जा रहा था। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बागोवाली के पास उसकी बाइक हाईवे के डिवाइडर से टकराई गई। यह गंभीर घायल हो गया। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में नई मंडी कोतवाली पर रपट इत्तलाइ रपट दर्ज कराई गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जा टिल्ला के युवक की मौत
सिखेड़ा। गांव मिर्जा टिल्ला में वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। प्रमोद पुत्र पीतम शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक द्वारा किसी कार्य से शहर जा रहा था। भंडूर गांव में गुरुद्वारा से आगे रोड पर किसी वाहन ने उसे चपेट में लेकर टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उठा कर जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई पवन की ओर से पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है।

जयभगवानपुर के दो युवक की मौत
गांव में शोक व्याप्त, परिजनों में कोहराम
छपार। नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसों में क्षेत्र के गांव जयभगवानपुर के दो युवकों की मौत हो गई।
गांव जय भगवानपुर निवासी मोहित (22) पुत्र सियानंद देहरादून में दुकान करता था। होली मनाने के लिए वह अपने गांव आया हुआ था। शनिवार दोपहर में वह किसी कार्य से हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर पैदल जा रहा था। सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रोडवेज चालक बस लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई रोहित ने अज्ञात रोडवेज चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

उधर, हाईवे पर कार की टक्कर से तीन युवक घायल हो गए, जिनसे से एक युवक की दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। गांव जयभगवान पुर निवासी धर्मेंद्र अपने दो साथी सतीश व अनिल के साथ बाइक से बिजोपुरा जा रहा था। हाईवे पर बिजोपुरा चौराहे पर सड़क पार करते समय सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में धर्मेंद्र और सतीश को दिल्ली रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान धर्मेंद्र (32) पुत्र ऋषिपाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी रेखा ने चालक अनिल निवासी दिल्ली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed