{"_id":"5a8086394f1c1ba5268b99dd","slug":"31518372409-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के मकान में घुसा बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार के मकान में घुसा बदमाश
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर।
कस्बे के मंगलापुरी मंडी निवासी कृष्णपाल ठेकेदार रविवार की दोपहर अपने मकान की बैठक में एक व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। इसी बीच एक युवक मकान की गैलरी के रास्ते से अंदर घुसने लगा, तो मकान मालिक ने उसे रोका और उससे घर में घुसने का कारण पूछा, किंतु वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिस पर उसने शोर मचा दिया। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आये युवक का सुराग लगाने का प्रयास कर रही हैं। गौरतलब है कि दो तीन पूर्व कस्बे के पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल के पेट्रोल पंप से एक बदमाश ने अलमारी का ताला खोलकर पौने तीन लाख रुपये की चोरी कर ली थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोर का सुराग नहीं लगा पाए।