फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नेताजी सुभाषचंद बोस को नमन किया

नेताजी सुभाषचंद बोस को नमन किया

Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद बोस को नमन किया
नेताजी सुभाषचंद बोस को नमन किया
विज्ञापन

खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में नेताजी सुभाषचंद बोस का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर उनको नमन किया गया और उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई।
कार्यक्रम में मंगलवार की सुबह हवन यज्ञ किया गया। इसके उपरांत सत्येंद्र आर्य ने कहा कि सुभाषचंद बोस छात्र जीवन से ही निर्भीक, निडर एवं राष्ट्रभक्त युवक थे। आजाद हिंद फौज की स्थापना करके देश की आजादी में प्रशंसनीय योगदान दिया। इस अवसर पर जगदीश सिंह आर्य, सुशील आर्य, सुनील आर्य, पवन कौशिक, रणसिंह आर्य, चरण सिंह आर्य, अजेश गुप्ता, कीर्ति आर्या, पूजा, निधि, लाला कृष्णचंद अग्रवाल, ब्रजगोपाल आर्य, भगवान सिंह, सुनील वर्मा, रामशरण आर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मास्टर जयपाल सिंह मावी ने की संचालन सुशील राठौर ने किया।

नेताजी का जन्म दिवस मनाया
खतौली। इस्लामाबाद भूड़ में नेहरू युवा केंद्र की ओर से नेताजी सुभाषचंद बोस का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में मोहम्मद शाहिद अंसारी सलमानी ने सुभाषचंद बोस को एक महान नेता बताते हुए उनके नारों का व्याख्यान किया। अध्यक्षता ममता गौतम और संचालन एनएसवी हरीश कुमार ने किया। सुमन, पूजा, सुलेखा, सोनिया, सरोज आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed