{"_id":"5a1efb4b4f1c1b70548c06e0","slug":"31511979851-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध में पथराव, फायरिंग
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के विरोध में
पथराव, फायरिंग
मुजफ्फरनगर। कुछ युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाहिता और उसके परिजनों से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव करने साथ फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली पर इस संबंध में लद्दावाला की महिला ने तहरीर दी है। बताया कि कुछ युवक उसे परेशान करते आ रहे हैं। विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी भी देते हैं। आरोप है कि बुधवार को वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपियों ने घर आकर उससे मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी धमकी देकर वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी फिर से आए और उससे और परिजनों से मारपीट की। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग आए तो हमलावर पथराव और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जान से मारने की धमकी
मुजफ्फरनगर। मदीना कॉलोनी के खुशनसीब पुत्र मकसूद ने शहर कोतवाली में देकर बताया कि एक व्यक्ति के यहां उसने नौकरी की थी। आरोप है कि वेतन मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नईमंडी क्षेत्र के सुभाषनगर की मुकेश रानी ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके सास ससुर, देवर व देवरानी उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि उक्त लोग उसे घर से निकालना चाहते हैं। आरोप लगाया कि देवर ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने उसकी जान बचाई। एसएसपी ने नई मंडी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वकीलों का धरना जारी
मुजफ्फरनगर। कचहरी में कुछ वकीलों का धरना 43वें दिन भी जारी रहा। ओम सिंह तोमर, ओंकार सिंह, राजवीर सिंह, कंवरपाल सिंह, श्यामवीर राठी, नरेंद्र, श्याम सिंह, अजय कुुमार आदि शामिल रहे।