{"_id":"5963d1f04f1c1bed1c8b456d","slug":"31499714032-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला दबा कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की गला दबा कर हत्या
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
भौराकलां। कस्बा सिसौली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबा कर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शामली जिले के गांव लिसाढ़ निवासी डोली की शादी एक वर्ष कस्बा सिसौली निवासी बिट्टू के साथ हुई थी। सोमवार को डोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने चुपचाप शव का दाह संस्कार करने का प्रयास किया, परंतु डोली की मौत की खबर मिलने पर उसका पिता सत्तू भौराकलां पुलिस लेकर ससुराल सिसौली पहुंचा गया। पुलिस ने डोली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्तू ने अपने दामाद बिट्टू पर 50 हजार रुपये और फर्नीचर के लिए डोली की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष राठौर ने बताया कि हत्या का कारण पीएम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।