फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पांच हजार का इनामी शहजादा गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी शहजादा गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी  शहजादा गिरफ्तार
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश और चर्चित बबली हत्याकांड के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त से हत्याकांड में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि 13 जून को ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कैडी दरियापुर के पूर्व प्रधान अरुण ने अपनी पत्नी बबली की कासमपुर खोला के जंगल में तीन अन्य बदमाशों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की साजिश में शामिल एक अन्य बदमाश का नाम भी प्रकाश में आया है। बबली के पति अरुण ने हत्या में शामिल बदमाशों को 50 हजार की सुपारी भी दी थी। पुलिस ने अरुण व रामराज निवासी संजू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीसरे अभियुक्त शहजादा पुत्र यासीन कलंदर निवासी सैफपुर फिरोजपुर थाना बहसूमा (मेरठ) को मोंटी तिराहे से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मृतका बबली के पति पूर्व प्रधान अरुण ने बदमाशों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद लूटपाट का ड्रामा भी रचा था। पकडे़ गए बदमाश शहजादा ने बताया कि इस हत्याकांड में एक अन्य बदमाश भी शामिल था। बबली की हत्या में शामिल होने के लिये शहजादा को 13 हजार भी दिए गए थे। इस तरह अब दो वांछित बदमाश फरार हैं। शहजादा मीरापुर थाने का पांच हजार का इनामी बदमाश है और उस पर बिजनौर व उत्तराखंड के काशीपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन लूट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादा के परिजनों के खिलाफ मुकदमा
मीरापुर। रामराज पुलिस ने बबली हत्याकांड के वांछित अभियुक्त शहजादा की गिरफ्तारी में अवरोध उत्पन्न करने व पुलिस पर हमला करने के आरोप में शहजादा के सात परिजनों व करीब 40 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष रामराज आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व शहजादा की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी। दबिश के दौरान आरोपी शहजादा के परिजनों जिनमें उसकी पत्नी व संबंधियों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर गिरफ्तारी का विरोध किया था और बदमाश मौके से भाग निकला था। इस मामले में पुलिस ने दरोगा विरेंद्र सिंह की ओर से आरोपी शहजादा, शहजादी, रूखसाद, गुलशन, मलूका, अनवरी व जमीरा समेत करीब 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कामकाज में बाधा डालने आदि आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।


आम तोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट
मीरापुर। गांव कैथोड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां पर आरोप लगाया कि उसने दो लड़कों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कराई। पीड़ित शाहिद पुत्र शाकिर ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की। उधर गांव मुझेड़ा सादात में आम के तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed