फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   25 prisoners sent to Agra Central Jail

25 कैदी आगरा सैंट्रल जेल भेजे, शासन के आदेश पर हुई कार्रवाई      

Mon, 05 Jun 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
25 prisoners sent to Agra Central Jail
जेल का लोगो।
शासन के आदेश पर जिला कारागार से 50 कैदियों की सूची लखनऊ भेजी गई थी। आदेश मिलते ही अफसरों ने रविवार सुबह 25 कैदियों को कड़ी सुरक्षा में आगरा की सैंट्रल जेल रवाना कर दिया है। गार्द मिलते ही बाकी कैदियों को भी जल्दी ही भेज दिया जाएगा। बड़ी संख्या में कैदियों को शिफ्ट करने से कारागार में बंदियों में अफरातफरी का माहौल है।    
विज्ञापन

  
शासन ने अपराध पर शिकंजा कसने के लिए जेलों के भीतर बंद शातिर बंदियों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। इनके साथ ही सजायाफ्ता कैदियों को भी सेंट्रल जेल भेजने का फैसला किया गया था। जेल अफसरों ने मामले में 32 बंदियों और 50 कैदियों की सूची शासन को भेजी थी। शासन ने सूची के अनुसार सभी को भेजने के आदेश कर दिए थे। जेल अफसरों ने 32 में से 10 बंदियों को गत माह दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन


बचे हुए 22 बंदियों को भी इसी माह के भीतर दूसरी जेलों के लिए चलता कर दिया जाएगा।  रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच तीन गाडिय़ों से 25 कैदियों को आगरा की सैंट्रल जेल के लिए रवाना किया गया। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस गार्द मिलते ही बाकी बचे 25 कैदियों को जल्दी ही आगरा शिफ्ट कर दिया जाएगा। बताया कि शिफ्ट किए गए अधिकतर कैदियों को हत्या के मामलों मे आजीवन करावास की सजा हुई थी।इन सभी कैदियों को वर्ष 2011 से पहले ही कोर्ट से सजाए पाए हुए है, तभी से ये यहां जिला कारागार में बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
आगरा भेजे गए कैदियों की सूची      
1. प्रेेम पुत्र श्याम सिंह निवासी भोकरहेड़ी, थाना भोपा      
2. कविंद्र पुत्र चतर सिंह निवासी किनौनी, थाना शाहपुर      
3. बिट्टू पुत्र नरेश निवासी किनौनी, शाहपुर      
4. विकास पुत्र विरेंद्र निवासी जानसठ      
5. राजेश पुत्र रामस्वरूप निवासी करीमुल्ला पट्टी, जानसठ      
6. अरविंद पुत्र श्याम सिंह निवासी आदमपुर मौचड़ी, खतौली      
7. मरगूब पुत्र अयूब निवासी खेड़ी कुरैश, खतौली      
8. गोहर पुत्र मरगूब निवासी खेड़ी कुरैश, खतौली      
9. जोहर पुत्र मरगूब निवासी खेड़ी कुरैश, खतौली      
10.जयपाल सिंह पुत्र ब्रहमसिंह निवासी दतियाना, छपार      
11. योगेंद्र पुत्र अतरा निवासी निरमाना, शाहपुर      
12. सुमने पुत्र ईलम सिंह, निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ      
13. आदेश पुत्र रणबीर निवासी भभीसा, कांधला, शामली      
14. अरविंद पुत्र हरबीर निवासी भभीसा, कांधला, शामली      
15. दिलशाद पुत्र यामीन निवासी बघरा, तितावी      
16. नसीबूदीन पुत्र बबन निवासी बड़सू थाना रतनपुरी      
17. योगेंद्र पुत्र फुलवा निवासी मथेड़ी, थाना रतनपुरी      
18. जसबीर पुत्र राजकुमार निवासी कपसाड़, सरधना, मेरठ      
19. इंद्रपाल पुत्र राजबल निवासी राजपुर-छाजपुर, कांधला      
20. हारुण पुत्र यासीन अकबर पुर सुनहेटी, कैराना, शामली      
21. नौशाद पुत्र ताहिर निवासी नौकुआ कोतवाली शामली      
22. सुरेंद्र पुत्र जगदीश निवासी कान्हाहेड़ी चरथावल      
23. रणबीर पुत्र मूला निवासी साल्हाखेड़ी तितावी      
24. सूरज पुत्र रणबीर सिंह निवासी साल्हाखेड़ी , तितावी      
25. मोनू पुत्र नरेश निवासी किनौनी शाहपुर   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed