{"_id":"5cb4c945bdec2214161d7192","slug":"21555351877-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन के टॉवर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल फोन के टॉवर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन के टॉवर से लाखों की चोरी
पुरकाजी। कस्बे के बाहरी छोर पर बने निजी कंपनी के टॉवर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपयों के बैटरी के दर्जनों सेल चोरी कर ले गए। चौकीदार द्वारा चोरों की गाड़ी पर ईंट से वार कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, मगर चोर फरार हो गए। सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस चौकीदार से पूछताछ कर लौट आई। इस घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पुरकाजी में हाईवे के निकट खड़का वाला बाग पर निजी कंपनी का टावर है। सोमवार तड़के करीब 4 बजे बोलेरो सवार बदमाश टावर पर पहुंचे और ताला तोड़ दिया। बदमाश टावर में लगे बैटरी के सेल चोरी कर गाड़ी में लादने शुरू कर दिए। आवाज सुनकर निकट ही मकान में सो रहे टावर के चौकीदार अथर मोहम्मद ने शोर मचाया, तो बदमाश भाग निकले। चौकीदार ने बदमाशों की गाड़ी पर ईंट से वार किया, जिसमें गाड़ी का शीशा टूट गया, बावजूद उसके बदमाश फरार हो गए। सूचना चौकीदार ने 100 डायल पुलिस को देनी चाही, मगर पुलिस के फोन ना उठाने पर चौकीदार थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से न लेकर चौकीदार को थाने से भगा दिया। करीब चार घंटे बाद 8 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और चौकीदार से घटना की जानकारी ली। चौकीदार ने बताया कि टावर पर 48 सेल लगे हुए थे, जिनमें से 41 सेल बदमाश ले गए हैं। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस टीम को बदमाशों की तलाश में लगा दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।