फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अभियान चलाकर दबोचे तीन इनामी अपराधी

अभियान चलाकर दबोचे तीन इनामी अपराधी

Sun, 31 Mar 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर दबोचे तीन इनामी अपराधी
तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली व नई मंडी थाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश शनिवार को बुढ़ाना मोड़ पर हुई मुठभेड़ में फरार हो गया था। इनके अलावा पुलिस ने चार वांछित व एक अन्य बदमाश को भी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पर शनिवार देर रात पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें मिमलाना रोड निवासी 25 हजार का इनामी साबिर उर्फ घोड़ा पुलिस की गोली से घायल हो गया था, वहीं पुलिसकर्मी मानवेंद्र भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ था। मुठभेड़ में साबिर उर्फ घोड़ा का साथी फरार हो गया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मुठभेड़ में फरार हुए बबलू उर्फ परवेज निवासी गुल्लर वाली गली खालापार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं, जिस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इंस्पेक्टर के शब्दों में, चेकिंग के दौरान एक अन्य 15 हजार के इनामी बदमाश खालिद पुत्र शमसाद को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, मोहल्ला खालापार निवासी नदीम पुत्र हनीफ को भी चेकिंग के दौरान तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा, शनिवार देर रात वांछितों की तलाश में अभियान चलाते हुए चार वांछितों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी प्रदीप उर्फ पिंटू, बाग जानकीदास निवासी आसिफ, प्रेमपुरी निवासी सोनू और आबकारी निवासी सोनू शामिल हैं। उक्त सभी आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया है। उधर, नई मंडी कोतवाली पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान संदीप पुत्र हरपाल निवासी गांव रंगाना थाना झिंझाना, शामली को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है, जिस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित है। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed