फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचे तीन शिकारी

मुठभेड़ में दबोचे तीन शिकारी

Vikrant Chaturvedi विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे तीन शिकारी
गांव बिहारगढ़ के जंगल में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने वन्य जीवों का शिकार करने वाले तीनों लोगों को धरदबोचा, जबकि कुछ लोग फरार हो गए। पकड़े गए शिकारियों से अवैध असलहा, बाइक व अन्य सामान बरामद किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को थाने पर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव बिहारगढ़ के जंगल में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर शिकार खेल रहे लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे बचकर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीन शिकारियों को धर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। एसपी देहात के शब्दों में, गिरफ्तार किए गए शिकारियों में लाखन, नीरज व प्रदीप, सभी निवासी गांव बिहारगढ़ शामिल हैं। इनके कब्जे से बंदूक, तमंचा, कारतूस, बड़ा जाल, एक बाइक व एक वन्यजीव का अधजला शव बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


खादर में मिले थे शिकार किए जाने के निशान
भोपा। क्षेत्र के शुकतीर्थ स्थित खादर क्षेत्र में करीब एक पखवाड़े पूर्व ही वन्य जीवों का शिकार किए जाने के निशान मिले थे। मौके से एक बारहसिंघा की खोपड़ी भी बरामद की गई थी। हालांकि उस समय शिकारी हत्थे नहीं चढ़ पाए थे, लेकिन पुलिस तभी से उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed