फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लेखपाल पर दबंग ने तहसील में किया हमला

लेखपाल पर दबंग ने तहसील में किया हमला

Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल पर दबंग ने तहसील में किया हमला
तहसील में लेखपाल पर हमले का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पिलखनी में सरकारी चकरोड पर लगे शीशम के पेड़ काटने को लेकर गांव कान्हाहेड़ी निवासी आरोपी ने तहसील में आकर हलका लेखपाल पर हमले का प्रयास किया। हमलावर ने कमरे में तोड़फोड़ करते हुए सरकारी कागजात भी फाड़ डाले और धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी नसीम सदर तहसील में लेेखपाल है। नसीम ने तहरीर देकर बताया कि 17 जनवरी को गांव पिलखनी में सरकारी चकरोड पर लगे शीशम के एक दर्जन बेशकीमती पेड़ काट लिए गए, जिसमें गांव कान्हाहेड़ी निवासी तेजपाल का नाम सामने आया था। उक्त आरोपी ने पूछताछ में पेड़ काटकर बेचना स्वीकार भी किया था। लेखपाल के अनुसार इसी मामले में तेजपाल को शनिवार को सदर तहसील में बुलाया गया था, जहां आरोपी ने उस पर हमले का प्रयास किया। जान बचाने के लिए लेखपाल कमरा नंबर-16 में घुस गया, जहां आरोपी ने मारपीट करते हुए सरकारी कागजात फाड़ डाले और फर्नीचर भी तोड़ दिया। शोर मचाने पर तहसील कर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त न्यायिक सहायक पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी रमेशचंद वर्मा ने बताया कि वे न्यायिक सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। विगत 11 जनवरी को वे बेटे मनोज के साथ पोस्ट ऑफिस से घर लौट रहे थे। आरोप है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने रमेशचंद वर्मा पर फायर कर दिया, जिसमें बाल-बाल बचने पर हमलावरों ने मारपीट करते हुए गला दबाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस पर उन्होंने कोर्ट में रिट दायर कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed