फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुकानदार पर गोली चलाई, बाल बाल बचा

दुकानदार पर गोली चलाई, बाल बाल बचा

Wed, 16 Jan 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार पर गोली चलाई, बाल बाल बचा
दुकानदार पर गोली चलाई
विज्ञापन

मोरना। मामूली विवाद में दुकानदार पर ग्रामीण ने गोली चला दी। दुकानदार गोली लगने से बाल बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

ककरौली क्षेत्र के नया गांव निवासी असलम पुत्र नसरत ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव में बने अपने मकान में ही परचून की दुकान करता है। मंगलवार की शाम को वह दुकान बैठा हुआ था। इस दौरान गांव निवासी साबिर आकर सामान मांगने लगा। दुकानदार ने पिछले उधार के 3400 रुपये देने की बात कही। इस पर साबिर ने दुकानदार के साथ मारपीट करते गालीगलौज कर दी। साबिर ने जान से मारने की नीयत से दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकानदार बाल बाल बच गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि मामले की जांच दरोगा आदेश कुमार को सौंपी गई है, पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed