{"_id":"5bd8a2b6bdec2269bc7fea81","slug":"21540924086-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूट के खुलासे को अलग से पुलिस टीम गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ूट के खुलासे को अलग से पुलिस टीम गठित
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु लूट के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी में छह दिन पहले पूर्व ग्राम प्रधान की डेयरी से गन प्वाइंट पर लूटी गई 18 भैंसों की घटना के खुलासे के लिए एसपी देहात आलोक शर्मा ने मंगलवार को रतनपुरी थाने पर जिले के कई थानों के तीन तेज तर्रार दरोगाओं और पांच सिपाहियों की एक टीम गठित की।
एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि रतनपुरी में 24 अक्तूबर की रात पूर्व प्रधान नरेश कुमार तथा उसके भाई सतबीर और प्रधान पुत्र मोहित को बंधक बनाकर दर्जनभर बदमाश ने 18 भैंस और बाइक व मोबाइल लूट कर ले गए थे। इस मामले के खुलासे के लिए एसपी देहात के निर्देशन में जिले की एसओजी टीम के अलावा पुलिस की तीन अन्य टीमें दिन रात निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इस मामले के खुलासे के लिए एक अन्य टीम का गठन किया गया है, जिसमें पूरे जिले से कई तेज तर्रार दरोगा और सिपाहियों को लिया गया है। इस नई टीम में ककरौली थाने से दरोगा शिवकुमार, हरसौली चौकी इंचार्ज दरोगा अनित कुमार यादव, गढ़ी सखावत चौकी इंचार्ज दरोगा धर्मेद्र कुमार के अलावा पांच सिपाहियों को लिया गया है। इस मामले का खुलासा होने तक यह टीम रतनपुरी थाने पर ही रहकर इंस्पेक्टर एमएस गिल के नेतृत्व में कार्य करेगी। एसपी देहात ने कहा कि वे प्रतिदिन इस टीम की प्रगति आख्या स्वयं चेक करेंगे। इस प्रकार के अपराध में लिप्त पुराने और सक्रिय अपराधियों की सूची भी इस टीम को उपलब्ध कराई गई है। एसपी देहात आलोक शर्मा ने पीड़ित पूर्व प्रधान नरेश कुमार और उसके भाई सतबीर से भी घटना के विषय में कुछ अन्य जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ितों के साथ साथ वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों को घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया। शीघ्र ही घटना का सटीक खुलासा किया जाएगा। एसपी देहात आलोक शर्मा से मुलाकात करने वालों में भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, बिजेंद्र नेता, तरसपाल चेयरमैन, नरेंद्र सिंह, अमित राणा, भाकिसं के अध्यक्ष दीपक सोम, कालू सिंह, विनोद कुमार आदि शामिल थे। इससे पहले सोमवार को रतनपुरी में मनसा देवी मंदिर पर क्षेत्र के लोगों की पंचायत में सर्वसम्मति से एक नवंबर से थाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था।