फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लापता युवक की हत्या की एफआईआर दर्ज

लापता युवक की हत्या की एफआईआर दर्ज

Mon, 01 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक की हत्या की एफआईआर दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली निवासी जाहिद ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मार्च 2018 को गांव के ही शबाब अहमद, इकरार, अरमान, दुल्ला व इकबाल उसके भाई शाहिद को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से शाहिद का कोई अतापता नहीं है। पीड़ित ने आरोपियों पर शाहिद की हत्या कर लाश को खुर्द-बुर्द कर देने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि करीब सात माह पूर्व भी उक्त आरोपी जैगम व जाबिद को भी बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों भाइयों को इकरार के घर ले जाने के बाद जैगम की ईंट पत्थर व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी, जबकि जाबिद ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई थी। हत्यारोपियों के डर से पीड़ित परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही जैगम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। अब शाहिद लापता है, जिसका छह माह बाद तक भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पालतू कुत्ते को लाठी से पीटकर मार डाला
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी बिजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के गांव गड़वाड़ा निवासी तीन युवकों ने उसके घर में घुसकर पालतू कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया। मामले में ग्रामीण मुन्ना, सतबीर, सुशील, इंद्र, पाल्ला, अच्छू, जमनादास, सतीश व पप्पू ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed