{"_id":"5bb1174d867a5523e256a275","slug":"21538332493-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने अलमासपुर चौराहे पर मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने अलमासपुर चौराहे पर मचाया उत्पात
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने अलमासपुर चौराहे पर मचाया उत्पात
मुजफ्फरनगर। शहर के अलमासपुर चौराहे पर शनिवार देर रात कार सवार नशेड़ी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने पहले तो तेज रफ्तार कार से चौराहे पर स्टंट किए, जिससे रोके जाने पर वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूूकी कर दी। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एक दरोगा से लाठी छीनकर आरोपी ने उनके साथ हाथापाई कर दी। बाद में फोर्स के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर मंडी ने बमुश्किल युवक को काबू किया। बाद में युवक के परिजनों ने उसे मनोरोगी बताया, जिस पर पुलिस ने उसे चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर चौराहे पर शनिवार देर रात नशे में धुत एक युवक कार को तेज रफ्तार से चौराहे पर घुमाते हुए स्टंट करने लगा। मौके पर मौजूद नई मंडी थाने की दो महिला पुलिसकर्मियों ने युवक को रोकने का प्रयास किया, तो उसने उनके साथ बदसलूकी कर दी। महिला पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना क्षेत्र के एक दरोगा को दी, जो टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और युवक की कार रुकवाकर उसे नीचे उतारने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार से नीचे उतरने के बाद युवक ने दरोगा के हाथ से लाठी छीनते हुए उल्टे उन्हीं के साथ हाथापाई कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मंडी हरशरण शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बामुश्किल नशेड़ी युवक को हिरासत में लेते हुए कार को भी कब्जे में ले लिया। इस दौरान आरोपी सभी पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी देता रहा। हालांकि बाद में युवक के परिजन थाने पहुंचे और युवक के मनोरोगी होने का दावा करते हुए उसे छोड़े जाने की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने चेतावनी देकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि देर रात अलमासपुर चौक पर नशे में धुत युवक को उत्पात मचाते पकड़ा गया था, जो जांच में विक्षिप्त पाया गया। इस पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
करीब तीन साल पूर्व दादी की कर चुका है हत्या
मुजफ्फरनगर। शहर के अलमासपुर चौराहे पर नशे में धुत होकर उत्पात मचाने व पुलिसकर्मियों से बदसलूकी व दरोगा से हाथापाई करने वाला युवक करीब तीन साल पूर्व अपनी ही दादी की हत्या में सिविल लाइंस थाने से जेल जा चुका है। आरोपी ने अपनी दादी की बेरहमी से हत्या कर लाश को रसोईघर में ले जाकर फूंक डाला था, जिसका काफी समय बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने खुलासा कर आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।