{"_id":"5ba53ada867a557f6149d172","slug":"21537555162-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजड़ू में गोकशी करते दो दबोचे, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुजड़ू में गोकशी करते दो दबोचे, एक फरार
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गोकशी करते दो युवक दबोचे
मुजफ्फरनगर। सुजड़ू की जहांगीर पट्टी स्थित मकान में दबिश देकर पुलिस ने गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए गृहस्वामी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य फरार हो गया। मौके से पुलिस ने ढाई क्विंटल मांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
शहर कोतवाली के वहलना चौकी प्रभारी एसआई राधेश्याम यादव ने शुक्रवार सुबह सूचना के आधार पर गांव सुजड़ की जहांगीर पट्टी निवासी इरशाद पुत्र यूसुफ के घर पर दबिश दी। एसआई के अनुसार, मौके पर तीन लोग मांस काटते हुए मिले, जिनकी घेराबंदी कर गृहस्वामी इरशाद के साथ ही मोहसिन पुत्र मुनफैद को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि शहजाद पुत्र महमूद निवासी कूंगरपट्टी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से करीब ढाई क्विंटल मांस के साथ ही पशु अवशेष, कटान के उपकरण और पेकिंग का सामान आदि बरामद किया। मामले में एसआई राधेश्याम की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।