{"_id":"5b96bb99867a55013d119e50","slug":"21536605081-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू की खालसा पट्टी निवासी बबली पत्नी सुशील ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी तनिश की पड़ोसी महिला आयशा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि आयशा अपने परिजनों के साथ जबरन बबली के घर में घुस गई और तनिश से मारपीट करने लगी। बेटी के शोर मचाने पर बबली मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला ने उसे भी पीटा। पुलिस ने घायल मां-बेटी का मेडिकल कराते हुए आरोपी आयशा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक की जेब काटते दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर के साकेत कॉलोनी निवासी सतीश कुमार सोमवार सुबह दवा लेने जिला अस्पताल गया था। आरोप है कि दवा लेते समय लाइन में सतीश के पीछे खड़े एक युवक ने उसकी जेब काट ली। जेब में विकलांग प्रमाणपत्र, मोबाइल व नकदी थी। जेब काटे जाने की भनक लगते ही सतीश ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर शोर मचा दिया। इस पर गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।