फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गर्भ में शिशु मरने पर अस्पताल में हंगामा

गर्भ में शिशु मरने पर अस्पताल में हंगामा

Fri, 17 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
गर्भ में शिशु मरने पर अस्पताल में हंगामा
खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़िता के गर्भ में शिशु मरने पर परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की महिलाओं को समझा बुझाकर बमुश्किल मामला शांत किया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

आर्य पुरी भूड़ निवासी अमरीश की पत्नी उमेश को 14 अगस्त को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आरोप है कि महिला स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ की लापरवाही की वजह से बुधवार को उसके गर्भ में ही बच्चा मर गया। आरोप था कि स्टाफ ने उनको यह नहीं बताया कि गर्भ में ही बच्चा मर गया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक नर्सिंग होम में ले गया, जहां बच्चे के गर्भ मेें ही मौत हो जाने का पता चला। इस परिवार की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप था कि केंद्र के स्टाफ की लापरवाही की वजह से ही गर्भ में शिशु की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया। परिजनों की ओर से केंद्र के स्टाफ के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed