{"_id":"5b3e6b6c4f1c1bc6248b4b45","slug":"21530817388-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित कबाड़ी के गोदाम पर बिजनौर पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चर्चित कबाड़ी के गोदाम पर बिजनौर पुलिस की दबिश
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ी के गोदाम पर बिजनौर पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। बिजनौर के किरतपुर थाना पुलिस ने वाहन चोर को साथ लेकर उसकी निशानदेही पर खालापार के कबाड़ी के गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान गोदाम से कई वाहनों के पार्ट्स बरामद किए गए, जिससे वहां चोरी के वाहन काटे जाने की आशंकाएं जताई जा रही है। पुलिस टीम को देख कबाड़ी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
बिजनौर जनपद के किरतपुर थाने की पुलिस टीम बृहस्पतिवार को एक वाहन चोर को साथ लेकर शहर कोतवाली पहुंची और प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान से मिली। किरतपुर पुलिस के अनुसार, उनके यहां से काफी समय से वाहन चोरी किए जा रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़ा है। उक्त आरोपी ने चोरी किए गए सभी बाइकों व वाहनों को मोहल्ला खालापार में एक कबाड़ी को बेचे जाने की जानकारी दी है। इस पर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर कबाड़ी के खालापार स्थित गोदाम पर आकस्मिक छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, कबाड़ी के गोदाम में बड़ी संख्या में कटी हुई गाड़िय़ों के पार्ट्स मिले हैं, जिसके चलते वहां बड़े पैमाने पर चोरी के वाहन काटे जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम को देख आरोपी कबाड़ी वहां से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
चोरी के वाहनों के अवैध कटान का गढ़ बना शहर क्षेत्र
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र का मोहल्ला खालापार अवैध कटान का गढ़ बन चुका है, जहां बड़े पैमाने पर चोरी के वाहन काटकर खपाए जा रहे हैं। कुछ माह पूर्व पुलिस ने उक्त क्षेत्र के कबाड़िय़ों के यहां ताबड़तोड़ दबिश दी थी, जिसका नतीजा यह निकला था कि शहर क्षेत्र के साथ ही आसपास के जनपदों से भी वाहन चोरी होने की घटनाओं में कमी आई थी।
विज्ञापन
जानसठ से भी बरामद की गईं हैं चोरी की चार बाइकें
मुजफ्फरनगर। वाहन चोर को साथ लेकर शहर कोतवाली पहुंची बिजनौर के किरतपुर थाने की पुलिस टीम ने बताया कि यहां से पहले उन्होंने वाहन चोर की निशानदेही पर जानसठ में दबिश दी थी। वहां से भी चोर की निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें बरामद की गईं हैं। इसके बाद आरोपी ने शहर के एक कबाड़ी के यहां चोरी के वाहन बेचने की बात कबूली, जिस पर उसके द्वारा बताए गए कबाड़ी के गोदाम पर भी दबिश दी गई, लेकिन आरोपी कबाड़ी पहले ही फरार हो गया।