फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नशेड़ी बाप बना वहशी, बेटी से करता था अश्लील छेड़छाड़

नशेड़ी बाप बना वहशी, बेटी से करता था अश्लील छेड़छाड़

Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नशेड़ी बाप बना वहशी, बेटी से करता था अश्लील छेड़छाड़
नशेड़ी पिता बेटी से करता था छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक नशेड़ी पिता ने बाप और बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। आरोपी पिता नशे में बेटी से छेड़छाड़ करता रहा। आरोप है कि वह बेटी को पैसों की खातिर उसका देह व्यापार भी कराना चाहता था। पति की हरकत से आजिज पत्नी ने बुधवार को सिविल लाइन थाने पहुंच कर पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने पत्नी की ओर से आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

सिविल लाइन थाने पर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसका विवाह करीब 16 वर्ष पहले आरोपी के साथ हुआ था। उसके चार बच्चों में बड़ी बेटी 15 वर्ष की है। महिला का आरोप है कि पति नशे का आदी है, जो नशे की गोलियां खाता और शराब पीता है तथा कामकाज नहीं करता। आरोप है कि उसका पति अपनी बड़ी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता है। आरोप है कि वह पीड़िता से ही पैसे मांगता है और न देने पर मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि उसका पति बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोप यह भी है कि आरोपी पिता बेटी पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव भी डालता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर पत्नी की तहरीर आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed