फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक का शव बाग में पेड़ पर लटका मिला

युवक का शव बाग में पेड़ पर लटका मिला

Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव बाग में पेड़ पर लटका मिला
तितावी। गांव जसोई में बुधवार को एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। युवक इसी बाग में रखवाली करता था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस का मानना है कि युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

तितावी एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि जसोई की ग्राम प्रधान के पति जरदाद का गांव में ही आम का बाग है। ग्राम प्रधान ने इसे ठेके पर शमशाद पुत्र गफ्फार, शकील पुत्र मोहम्मद शफी निवासी थानाभवन, जिला शामली को दे रखा है। उन्होंने बाग की रखवाली के लिए गांव भैसानी का युवक जसबीर (28) पुत्र बीरबल रखा था। बुधवार को जसबीर का शव बाग में ही एक पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की आत्महत्या की खबर सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed