फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उपद्रवियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

उपद्रवियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज
- पीएनबी अधिकारी की ओर से केस कायम
विज्ञापन

- कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी जेल भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दलितों के आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव और हिंसा के मुकदमे दर्ज होने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को नई मंडी कोतवाली पर पीएनबी की अधिकारी ने उपद्रवियों के खिलाफ एटीएम में तोड़फोड़ करने और उसकी स्कूटी में आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने उपद्रव के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभी तक उपद्रव और हिंसा के 41 मुकदमे दर्ज हो चुके है तथा पुलिस बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम समेत 85 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
नई मंडी कोतवाली पर पीएनबी की अधिकारी अंजू की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे में बताया गया कि घटना के रोज दर्जनों उपद्रवियों ने बैंक और एटीएम पर पथराव कर एटीएम में तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने उसकी स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज उपद्रव के मामले में दो आरोपियों सलेमपुर निवासी सोमपाल और लकडसंधा निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों को सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर पहचान करके जेल भेजा गया है। उधर, इन आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे दिन ग्रामीण कोतवाली पर डेरा जमाए रहे। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है।
विज्ञापन


एसआईटी टीम का गठन
आठ निरीक्षक किए शामिल
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर उपद्रव और हिंसा की घटना में दर्ज कराए गए मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसपी क्राइम आरबी चौरसिया के निर्देशन में टीम में आठ निरीक्षक शामिल किए गए है। अधिकांश मुकदमों को एसआईटी को सौंप दिया गया है। टीम ने अपनी जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed