{"_id":"5a85d1ce4f1c1bf17b8b772f","slug":"21518719438-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दोस्त घायल
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात सड़क हादसे में वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक के पिता की ओर से चालक के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी प्रिंस और उसका दोस्त मोहित बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर बागोवाली गांव के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान प्रिंस की मौत हो गई। सूचना पर गाजियाबाद से परिजन भी पहुंच गए। मृतक के पिता चंद्रपाल शर्मा ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। उधर, नॉर्थ सिविल लाइन निवासी विजय कोशिश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विजय की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वह गंभीर घायल हो गया। घायल की पत्नी अर्चना ने थाने में वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।