फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ठेके के सेल्समैनों पर प्राणघातक हमला

ठेके के सेल्समैनों पर प्राणघातक हमला

Wed, 06 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
ठेके के सेल्समैनों पर  प्राणघातक हमला
ठेके के सेल्समैनों पर प्राणघातक हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना खुर्द में शराब ठेके के दो सेल्समैनों पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपी युवक मुफ्त में शराब मांग रहे थे। आरोपियों ने ठेके पर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना खुर्द में मलीरा बस स्टैंड के पास स्थित शराब के ठेके पर यह घटना हुई। सोमवार रात रोहाना खुर्द निवासी कई युवक ठेके पर पहुंचे और सेल्समैन अमित और अशोक शर्मा से मुफ्त में शराब देने को कहा। सेल्समैैनों के इंकार करने पर युवकों ने सेल्समैनों पर सरियों से हमला किया। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर एक बाइक और पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सेल्समैन अमित की ओर से रोहाना खुर्द के रोहित पुत्र शिवलाल, प्रवीण पुत्र जगननाथ, शकील पुत्र इस्लामुदीन, नरेश पुत्र सुखबीर, मिन्टू पुत्र राजेंद्र के अलावा तीन-चार अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि नामजद पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बाइक से सात लाख रुपये चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में एक युवक की बाइक से किसी ने सात लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी राजीव पुत्र रणपाल के साथ चोरी की घटना हुई। उसने बताया कि वह मेरठ में एक कंपनी में नौकरी करता है। वह मंगलवार दोपहर सात लाख रुपये लेकर आ रहा था। रुपये बाइक की साइड में लगी डिक्की में थैले में रखे थे। नईमंडी में एसबीआई बैंक वाली रोड पर वह एक चाट वाले के यहां बाइक खड़ी करके चाट खाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने उसकी बाइक से सात लाख रुपयों से भरा थैला चोरी कर लिया। नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed