{"_id":"5a1d9da04f1c1b97678be726","slug":"21511890336-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली किन्नर की धुनाई कर पुलिस को सोंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली किन्नर की धुनाई कर पुलिस को सोंपा
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित किन्नर की धुनाई कर पुलिस को सोंपा
मुजफ्फरनगर। कचहरी गेट के पास कथित किन्नर बनकर बधाई मांग रहे एक युवक को असली किन्नरों ने पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। यहां तक की उसके कपड़े भी फाड दिया, जिससे वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में किन्नरों ने आरोपी को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। किन्नरों का आरोप था कि उक्त किन्नर फर्जी किन्नर है, जो उनके इलाके में घुसपैठ कर बधाई मांग रहा था। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गयी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कचहरी के पश्चिमी गेट के पास दुपहर को एक किन्नर दुकानदारों से बधाई मांग रहा था। इसी दौरान वहां पर कुछ और किन्नर पहुंचे और बधाई मांग रहे किन्नर को दबोच लिया। देखते ही देखते उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे वहां पर हंगामा होने पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पिटाई का कारण जाना तो किन्नरों ने आरोप लगाया कि यह नकली किन्नर बन कर बधाई मांग रहा था। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और इस बाबत जानकारी ली। बाद में किन्नरों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
पूर्व प्रधान अम्मार हत्याकांड में आठ
आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सीकरी के पूर्व प्रधान अम्मार हत्याकांड में आठ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। 22 अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में पूर्व प्रधान अम्मार की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान अम्मार 22 अगस्त को आर्यपुरी से होकर कोर्ट जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि षड्यंत्र का आरोपी जमशेद जेल में पहले से ही बंद है। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आठ आरोपियों दिलशाद, गुलसनव्वर, नौशाद, संदीप, बिजेंद्र, राहुल, आमिर व पूजा के के खिलाफ चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
दो भाइयों पर हमला कर लूटपाट की
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के दक्षिणी खालापार निवासी खालिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई मौहम्मद वसीम के साथ घर का सामान खरीदने के लिये बाजार जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसने नकदी व उनके मोबाइल फोन भी लूट कर ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।