{"_id":"596bba2e4f1c1b821d8b4598","slug":"21500232238-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर महिलाओं की तलाशी लेने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर महिलाओं की तलाशी लेने का आरोप
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। चोरी हुए एक मोबाइल की जानकारी करने गई पुलिस पर महिलाओं की तलाशी लेने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। थाने पर नाराज लोगों से पुलिस की झड़प हो गई।
शनिवार रात में कस्बा निवासी विनीत गोयल का मोबाइल चोरी हो गया था। शिकायत पीड़ित ने यूपी 100 डायल पर की। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोबाइल की लोकेशन मिलने के आधार पर निकट ही एक मोहल्ले में जाकर एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों से मोबाइल की जानकारी ली। काफी प्रयासों के बावजूद मोबाइल का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी मामले को लेकर रविवार को मोहल्ले के कुछ लोग थाने पहुंचे और पुलिस पर मोबाइल की जानकारी करने के नाम पर घर में मौजूद महिलाओं की तलाशी लेने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतूरा ने उक्त लोगों को कांवड़ मेले के दौरान बेवजह माहौल खराब करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बाद में वहां मौजूद अन्य लोगों के समझाने पर वह लोग लौट गए।