{"_id":"596670304f1c1b60608b4638","slug":"21499885616-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में दो पक्ष भिड़े
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने दबोचे
मुजफ्फरनगर। कचहरी में तारीख पर आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने बताया कि खतौली निवासी सहंसर पाल की बेटी की शादी चार साल पहले यहां आवास विकास निवासी अमित के साथ हुई थी। दोनों के अनबन होने के कारण उनका मामला अदालत में चल रहा है। बुधवार को कोर्ट में तारीख थी, तो दोनों पक्ष तारीख पर आए थे। कचहरी में दोनों पक्षों का आमना सामना हो गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई तथा झगडे़ में दोनों ओर से कई लोगों का चोट लगी। पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।