{"_id":"594eb9da4f1c1bdf118b48c1","slug":"21498331610-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव में कई घायल
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली(मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी के गांव नंगला में मदरसे से लौटते हुए युवक पर छींटाकशी करने से रोकने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया।
दोनों पक्ष की ओर से महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। गांव निवासी यामीन का भतीजा शनिवार शाम को जैनुल पुत्र मोमिन मदरसे से निकलकर घर जा रहा था. तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के शादाब, जानी और छोटा पुत्रगण मंगता उसे देखकर हंसने लगे। उसके मना करने पर तीनों ने मिलकर जैनुल के साथ मारपीट करने शुरू कर दी। जैनुल ने इसकी जानकारी अपने घर जाकर बताई। इस मामले को लेकर दोनों ओर के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव में गुलजार पक्ष के उमरदीन , शेरू, शौकीन, अय्यूब, दिलशाद, सुभान अली, उमरदराज और महिलाएं गुलशमा, फरहीन, वारीशा आदि घायल हो गई। दूसरे पक्ष से रिफात, जैनुल, इरशाद, गुलजार, राशिद आदि घायल हुए है। झगड़े की सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर अमरदीप लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामले को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही आई है।