फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाई को फंसाने के लिए रचा था लूट का ड्रामा

भाई को फंसाने के लिए रचा था लूट का ड्रामा

Tue, 13 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
भाई को फंसाने के लिए  रचा था लूट का ड्रामा
भाई को फंसाने के लिए रचा था लूट का ड्रामा
विज्ञापन

भोपा। मकान के विवाद में भाई ने भाई को ही लूट में फंसाने का ड्रामा रच डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक होने पर पीड़ित से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने लूट में दिखाई गई बाइक को बरामद कर लिया, जबकि पीड़ित के पास नगदी थी ही नहीं। झूठी सूचना देने पर पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
किशनपुर निवासी आश मौहम्मद पुत्र मौहम्मद उमर ने सोमवार दोपहर डायल-100 को सूचना दी कि बदमाशों ने उससे 50 हजार की नगदी लूट ली है। बताया कि वह नगदी लेकर मोरना प्लाट की किश्त जमा करने जा रहा था। भोपा-मोरना मार्ग पर चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और नगदी एवं बाइक लूटकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। पुलिस को आश मौहम्मद की ओर से दी गई जानकारी पर शक हुआ। पुलिस ने उसके परिजनों से बात की तो पुलिस को मामला झूठा लगा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह घबरा गया और उसने सच उगल दिया। बताया कि बाइक उसने ककराला में दोस्त के यहां खड़ी कर रखी है। पुलिस ने गांव जाकर बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन

उधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आश मौहम्मद का अपने भाई मौहम्मद हसन से मकान का विवाद चल रहा है। भाई को फंसाने के लिए उसने लूट का नाटक रचा था। बताया कि बाइक बरामद कर ली है और इसके पास कोई रकम नहीं थी। लूट की झूठी सूचना देने के आरोपी में आश मौहम्मद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed