फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लुटेरे की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने डाला डेरा

लुटेरे की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने डाला डेरा

Sat, 20 Apr 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
लुटेरे की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने डाला डेरा
महाराष्ट्र पुलिस ने लुटेरे की तलाश में डाला डेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुंबई में ज्वैलर्स को चाकू घोंपकर पिछले दिनों की गई करोड़ों की लूट मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने शहर में डेरा डाला हुआ है। लूट में शामिल एक आरोपी शहर क्षेत्र का है, जिसकी तलाश में दिनभर ताबड़तोड़ दबिश दी जाती रहीं, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कुछ दिन पूर्व एक ज्वैलर्स के यहां घुसे लुटेरों ने उसे चाकू घोंपकर करोड़ों के सोने की लूट को अंजाम दिया था। शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी सिटी सतपाल अंतिल से मिली। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने एसपी सिटी को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का एक बदमाश शहर के एक मोहल्ला निवासी है, जिसकी तलाश में टीम यहां पहुंची है। मामला गंभीर देख एसपी सिटी ने खुद अपने हाथ में ऑपरेशन की कमान संभालते हुए टीम तैयार कर गोपनीय तरीके से आरोपी की तलाश की, लेकिन दिनभर की ताबड़तोड़ दबिश के बावजूद आरोपी लुटेरे टीम के हत्थे नहीं चढ़ पाए। देर रात तक महाराष्ट्र पुलिस लुटेरे की तलाश में जिला मुख्यालय पर ही डेरा डाले हुए थी।
विज्ञापन


शब-ए-बरात को लेकर रहा अलर्ट
मुजफ्फरनगर। शब-ए-बारात को लेकर शनिवार शाम से ही शहर क्षेत्र में अलर्ट रहा। इस दिन मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों की कब्र पर मोमबत्तियां आदि जलाने के साथ ही जियारत करते हैं। इसके बाद पटाखे आदि छुड़ाए जाते हैं। उधर, देर रात तक मुस्लिम समाज के युवा सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइकें दौड़ाते हैं, जिसके चलते हादसों की भी प्रबल संभावना रहती है। करीब तीन साल पूर्व शहर क्षेत्र में हुए ऐसे ही एक हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ चुके हैं। इसके मद्देनजर शनिवार शाम से ही शहर क्षेत्र के तीनों थानों की फोर्स सड़कों पर आ डटी, जो तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे युवकों को समझा-बुझाकर रोकती रही। किसी भी अप्रिय स्थिति सामने आने के दृष्टिगत सुजड़ू चुंगी से मीनाक्षी चौक आने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। देर रात तक फोर्स के साथ अफसर खुद सड़कों पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed