{"_id":"5cbb6267bdec2213f10df865","slug":"201555784295-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी करीब 14 साल पूर्व हुई थी। महिला का कहना है कि करीब आठ माह पूर्व ससुराल पक्ष ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। महिला के मुताबिक नौ अप्रैल को शौहर उसे ससुराल ले गया, जहां अगले ही दिन जेठ के बेटे और देवर ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फंसने के डर से आरोपियों ने उसके संबंध में भोपा थाने पर गुमशुदगी की फर्जी तहरीर भी दे दी। कई दिन तक बंधक बनाए रखने के बाद 16 अप्रैल की सुबह आरोपियों ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने महिला की जान बचाकर उसके मायके पक्ष को सूचना दी। इस पर महिला के परिजन उसे मायके ले आए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर अफसरों ने भोपा थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।