फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस व अर्द्घसैनिक बल के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

पुलिस व अर्द्घसैनिक बल के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Sun, 31 Mar 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस व अर्द्घसैनिक बल के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन

शाहपुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने को लेकर सीओ बुढ़ाना के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश के नेतृत्व में थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह व कंपनी कमांडर सतपाल सिंह अर्द्घसैनिक बलों के जवानों तथा पुलिस बल के साथ गांव काकड़ा, तावली , सांझक, किनोनी , बरवाला, खतौला, कबीरपुर, सिमली, निरमाना, निरमानी, बसधाड़ा, चांदपुर आदि में घूमे। गांव के हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग करने के साथ सभी गांववालों को निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु आश्वस्त करते हुए जनता से सहयोग की अपील की गई।

-------
दो वांछितों को किया गिरफ्तार
पुरकाजी। पुलिस ने मुकदमों में वांछित चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दो युवक कस्बे से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वांछित चल रहे दूसरे आरोपी कस्बे के मोहल्ला झोझगान निवासी आस मोहम्मद को व अवैध शराब के मुकदमे में वांछित चल रहे गांव जिंदावाला निवासी पूरन सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed