{"_id":"5c9bc405bdec22140f07623e","slug":"201553712133-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज में नकदी व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में विवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में उस पर अविवाहित जेठ की पत्नी बनकर रहने का भी दबाव बनाया गया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए धमकी दी गई। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक से करीब सवा दो साल पूर्व हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही उससे अतिरिक्त दहेज में बाइक व नकदी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर तीन दिसंबर 2018 को जेठ व ननदोई ने पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि इसके अगले दिन देवर ने भी तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर हत्या की धमकी दी। वारदात के बाद विवाहिता मायके आ गई और महिला थाने में घटना की शिकायत की, जिस पर ससुराल पक्ष समझौता कर उसे घर ले गया, जहां से उसे पति के साथ जगाधरी भेज दिया गया। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही वहां पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को बंधक बनाकर उस पर अविवाहित जेठ की पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाया, जिससे इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने किसी तरह जगाधरी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे वहां से मुक्त कराकर मायके भेज दिया। पीड़िता का कहना है कि बुधवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। उसे बचाने पहुंची बहन के साथ भी मारपीट करते हुए उसका सोने का लॉकेट लूट लिया और फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।