{"_id":"5c5c84f0bdec22737c29139c","slug":"201549567216-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर किशोर से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर किशोर से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के बुधवार को एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार की सुबह पीड़िता को उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे, जहां से उसे कप्तान के आदेश कराकर लाने की बात कहकर टरका दिया गया। परिजनों ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़िता के पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बुधवार सुबह रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी किशोर उम्र बेटी अकेली थी। शाम करीब छह बजे वह किसी काम से घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि गांव के ही दूसरे समुदाय के दो युवकों अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी अगवा कर गांव के बाहर एक खंडहर हो चुके मकान में ले गए। हाथ-पैर बांधकर रात भर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने के बाद बृहस्पतिवार सुबह आरोपी पीड़िता को घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। परिजन दोपहर को किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि थाना पुलिस ने उन्हें कप्तान के आदेश कराकर लाने की बात कहकर टरका दिया। इसके बाद पीड़ित परिजन शाम को पुलिस ऑफिस पहुंचे और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। अफसरों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तितावी एसओ सूबे सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।