फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्या में गवाही देने पर दी हत्या की धमकी

हत्या में गवाही देने पर दी हत्या की धमकी

Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
हत्या में गवाही देने पर दी हत्या की धमकी
गवाही देने पर दी हत्या की धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोतीमहल निवासी महिला ने भतीजे की हत्या में गवाह रहे अपने बेटे की जान को आरोपियों द्वारा लगातार हत्या की धमकी दिए जाने और मंगलवार रात उसका पीछा किए जाने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोतीमहल निवासी अफसाना ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बेटा फिरोज अपनी बुआ के बेटे नदीम के साथ खालापार में प्रॉपर्टी डीलर था। आरोप है कि खालापार के कुछ आरोपियों ने रंगदारी नहीं देने पर 14 जनवरी 2010 को नदीम की हत्या कर दी थी, जिसमें फिरोज चश्मदीद गवाह है। इसके बाद से ही हत्यारोपी फिरोज को नदीम हत्याकांड में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देते आ रहे हैं। पीड़िता के अनुसार मंगलवार शाम फिरोज परिजनों के साथ कार में रुड़की एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। आरोप है कि रुड़की रोड पर कार सवार पांच-छह हथियारबंद बदमाशों ने फिरोज की कार का पीछा कर उसे रुकवाने का प्रयास किया। खतरा देख फिरोज ने कार को शेरपुर में घुसाकर किसी तरह जान बचाई। पीड़िता ने हत्यारोपियों से बेटे की जान को गंभीर खतरा बताते हुए उसकी सुरक्षा के साथ ही कार्रवाई की भी गुहार लगाई है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed