फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राशन की दुकानें निरस्त करने का विरोध

राशन की दुकानें निरस्त करने का विरोध

Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
राशन की दुकानें निरस्त करने का विरोध
राशन की दुकानें निरस्त करने का विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने शहरी दुकानों को निरस्त करने का विरोध किया है। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया रोकने की मांग की है।

डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि 26 दिसंबर को शहर की राशन की 98 दुकानों को निरस्त किया गया है, इसकी सूचना किसी भी राशन डीलर को नहीं दी गई। दुकान के निरस्त होने के एक माह के भीतर दुकानदार को डीसी फूड सहारनपुर के यहां अपील का अधिकार है। नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया नियम विरुद्ध है। राशन की दुकानें निलंबन के विरुद्ध उच्च न्यायालय में वाद दायर हैं। विभाग ने सूचना के अधिकार में बीते तीन माह से कोई सूचना नहीं दी है। डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में कृष्णगोपाल मित्तल, जितेंद्र सिंघल, ओमप्रकाश गांधी, किरण पाल, जयपाल सिंह, अनिल जैन, राम अवतार, राकेश त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed