{"_id":"5c436a87bdec224a611c056f","slug":"201547922055-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा से बाइक सवारों ने नगदी व जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशा से बाइक सवारों ने नगदी व जेवर लूटे
विज्ञापन
आशा से बाइक सवारों ने नगदी व जेवर लूटे
खतौली। आशा ने बाइक सवार युवकों पर तमंचों के बल पर हजारों रुपयों की नगदी सहित जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
गांव चांदसमद निवासी ओमकली पत्नी सतपाल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा के पद पर तैनात है। आशा ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि तमंचों के बल पर बाइक सवारों ने 70 हजार रुपये की नगदी व जेवरात लूट लिए। पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका भांजा मारपीट के आरोप में एक साल से जेल में बंद है। जिसे छुड़वाने के नाम पर इन तीन युवकों ने उसके भांजे को छुड़वाने के नाम पर उससे चार माह पूर्व 1 लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए थे। अभी तक उसका भांजा जेल से रिहा नहीं हो सका है। पैसे मांगने पर इन युवकों ने रुपये भी नहीं लौटाए हैं। इन युवकों ने शनिवार को आशा को फोन कर रेलवे स्टेशन पर बुलाया। आरोप है कि यहां पर इन युवकों ने आशा के साथ गालीगलौज करते हुए तमंचे की नोक पर उसे जंगल में ले गए। जंगल में उससे 70 हजार रुपये की नकदी सहित उसके सोने के कुंडल लूट लिए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस इस घटना को पैसों का लेनदेन मान रही है।