{"_id":"5c169daabdec225a1c390f69","slug":"201544986026-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवती को प्रेमी संग भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने युवती को प्रेमी संग भेजी
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने युवती को प्रेमी संग भेजा
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बिजनौर में किसी फैक्टरी में काम करता था। इसी दौरान उसका वहां की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। मौका मिलने पर दोनों वहां से फरार हो गए। रविवार को युवती के परिजन थाने पहुंचे और युवती की बरामदगी को लेकर हंगामा किया। पुलिस पर दबाव बनाया की युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस युवक व युवती को पकड़कर थाने ले आई और पूरे मामले की छानबीन की। परिजनों ने बताया कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट बिजनौर थाने में दर्ज है। पुलिस ने बिजनौर थाने में संपर्क किया और मामले की जानकारी ली तो, पता चला कि थाने में इस प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और उन दोनों ने शादी की हुई है। उन्होंने इस बात के साक्ष्य पुलिस के सामने पेश किए। पुलिस ने युवती को युवक के साथ भेज दिया।