फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जसोई में जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत

जसोई में जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत

Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
जसोई में जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत
जसोई में जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला जसोई में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में जली विवाहिता की देर रात मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने महिला के पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे जिंदा जलाकर मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाढ़ निवासी हरीशचंद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी पारूल (25) की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व क्षेत्र के गांव नंगला जसोई निवासी विजय कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए विवाहिता का शोषण करते थे। इसी क्रम में आरोपियों ने शनिवार सुबह पारूल के साथ पहले तो मारपीट की और फिर उस पर केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया था। वहां देर रात पारूल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति विजय कुमार, देवर छोटू, सास रेखा व ससुर विनोद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed