{"_id":"5ae22bc24f1c1b042e8b59e4","slug":"201524771778-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
चरथावल। गांव दूधली में पशु चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि न्याय पंचायत दूधली में पशु चिकित्सालय खुलवाने के लिए अरसे से मांग की जा रही है। चूंकि पशुपालकों को करीब 10 किलोमीटर पशुओं का उपचार कराने जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने खसरा नंबर 804 पर पशु चिकित्सालय निर्माण के लिए ग्राम समाज से भूमि प्रस्तावित कराई थी। शासन से अस्पताल के धन अवमुक्त नहीं होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। आरोप है कि कुछ लोग इस भूमि का कब्जाने की फिराक में है। उन्होंने एक हफ्ते पूर्व प्रस्तावित भूमि पर अवैध निर्माण शुरू करा दिया, जिसकी शिकायत आला अफसरों से की गई है। इस मौके पर कंवरपाल सिंह, शेर सिंह, युद्धवीर सिंह और ब्रजपाल सिंह ने डीएम से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने छिमाऊ गांव के किसान पर जानलेवा हमले के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी मैनपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।