{"_id":"5ac3cc334f1c1bcc618b542a","slug":"201522781235-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे व देहात में पुलिस रही चौकन्ना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्बे व देहात में पुलिस रही चौकन्ना
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात
बुढ़ाना। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में देशभर में हुए हिंसक प्रदर्शन के कारण कस्बा व देहात में पुलिस चौकन्ना दिखाई दी। पुलिस सारे दिन गश्त करती रही। बैंक व पेट्रोल पंपों पर पुलिस की विशेष नजर रही। कस्बे के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
एससी, एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर देशभर में दलितों का हिंसक प्रदर्शन हुआ। हालांकि कस्बा बुढ़ाना में दलित समाज के लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। सोमवार को तहसील में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों लोग थे। प्रदर्शनकारियों ने जमकर जय भीम के नारे लगाए गए थे। जनपद सहित पूरे देश में हुई हिंसक घटनाओं के कारण मंगलवार को पुलिस प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दी। कस्बे के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। बैंक तथा पेट्रोल पंपों पर पुलिस की तैनाती के अलावा पुलिस की जीप भी गश्त करती नजर आई। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि कस्बे व देहात में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। जनपद के हालात को देखते हुए कस्बे में पुलिस चौकन्ना रही।