फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बछड़े के कटे अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष फैला

बछड़े के कटे अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष फैला

Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बछड़े के कटे अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष फैला
पशु के कटे हुए अवशेष मिले
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी में गेहूं के खेत में एक पशु के कटे हुए अवशेष मिले, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप था कि बछड़े की गोकशी की गई है। पशु चिकित्सक की जांच में पता चला कि बछड़े को जंगली जानवरों ने नोचकर मार डाला है।

रतनपुरी निवासी सुनील शर्मा सोमवार की सुबह गांव के नजदीक स्थित अपने गेहूं के खेत में पहुंचा, तो वहां उसने कुछ कुत्तों को खेत के बीचोबीच मांस नोंचते हुए देखा। सुनील ने अपने पड़ोसी रणबीर और काला को बुलाया। तीनों ने खेत में पहुंचकर देखा कि उन्हें वहां एक बछड़े के कटे हुए अवशेष बिखरे मिले। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों में अवशेष मिलने को लेकर उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पर थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि गोकशी करने वाले बछड़े को काटकर उसका मांस ले गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के खेतों में काफी खोजबीन की, लेकिन बछड़े के काटे जाने के कोई साक्ष्य वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सक बड़सू के डॉक्टर विनोद कुमार ढाका को मौके पर बुलवाया। पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंच कर पुलिस और ग्रामीणों के सामने बरामद अवशेषों की गहनता से जांच पड़ताल की। चिकित्सक ने जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि बरामद अवशेष गोकशी के नहीं है। बल्कि किसी आवारा जानवर कुत्तों आदि द्वारा इस बछड़े को नोचा जाना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed