{"_id":"5ab14fda4f1c1b90778b69f9","slug":"201521569754-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड में बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड में बदमाश गिरफ्तार
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को बड़ौत रोड पर नहर गोदाम के पास पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार एक बदमाश को रोकने का इशारा किया। बदमाश बाइक छोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेत में कूद गया। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए उसको घेरकर पकड़ लिया। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने पकडे़ गए बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश के कब्जे से मिली बाइक कस्बे के त्यागी मार्केट से 18 मार्च को चुराई गई है। यह बाइक गांव माजरा निवासी अंकित पंवार की बताई गई। पुलिस ने बताया कि बदमाश पंकज उर्फ काला पुत्र शिवकुमार बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव धनौरा टीकरी का रहने वाला है। बदमाश ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।