फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पतंगबाजी में भिड़े दो पक्ष, पांच जेल भेजे

पतंगबाजी में भिड़े दो पक्ष, पांच जेल भेजे

Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पतंगबाजी में भिड़े दो  पक्ष, पांच जेल भेजे
पतंगबाजी में भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामपुरी मोहल्ले में पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत लेकर जेल भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। विवाद में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की ओर से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनका शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। सिखेड़ा निवासी नदीम पुत्र रहीस खान व नसीम पुत्र कालू बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, दोनों बीबीपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गढ़ी नौआबाद निवासी रोहित, बुढ़ाना मोड़ निवासी अवधेश, आखलौर निवासी बबलू सड़क हादसे में घायल हो गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी मांगने का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के किदवईनगर निवासी अमीर फातमा ने बताया कि तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के ही वसीम, आरिफ, अमीर और चंदा उसके घर में हथियारों से लैस होकर घुस आए। उक्त आरोपियों ने मारपीट कर एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed