फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोबाइल गैलरी की दुकान से लाखों साफ

मोबाइल गैलरी की दुकान से लाखों साफ

Wed, 29 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल गैलरी की  दुकान से लाखों साफ
जानसठ।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर मोबाइल गैलरी से मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल समेत सामान चोरी कर लिया। आक्रोशित व्यापारियों ने इंस्पेक्टर का घेराव कर चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।

गांव ढांसरी निवासी कुदरत अली पुत्र मोहम्मद इस्लाम की पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कांशीराम आवास के सामने मोबाइल गैलरी है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, एलसीडी चोरी कर लिए। चोरी की घटना का बुधवार सुबह पता चला। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ दुकान से पांच लाख रुपये का सामान चोरी होने की तहरीर दी। वहीं, दूसरी ओर गुरुनानक मार्केट में कस्बा निवासी चंदेल की किरयाने की दुकान में चोरी करने का प्रयास किया गया। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने थाने में इंस्पेक्टर का घेराव कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कस्बे में गश्त बढ़ाने और शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की। घेराव करने वालों में व्यापारी नेता बृजेश रस्तौगी, रेशु गोयल, चंदेल, कुदरत अली, राजेंद्र प्रधान, मोहम्मद नबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed